विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी के.वी.लाइब्रेरी
बीकानेर। कर्मवान फाउंडेशन के तत्वावधान में केवी लाइब्रेरी का शुभारम्भ हुआ। अगर युवा शक्ति समाज को दिशा देने की पहल करे तो मामूली प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। ये उद्गार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राजस्थान के क्षेत्रिय सह संपर्क प्रमुख योगेन्द्र ने पुष्करणा स्कूल के पास स्थित केवी लाइब्रेरी के उद्घाटन अवसर पर कहे। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मददगार साबित होगी। साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, संस्कारवान बनने और अपनी संस्कृति को बचाने में आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर कर्मकांडी पंडित नथमल पुरोहित ने कहा कि युवाओं कि यह पहल समाजसेवा का बेहतरीन उदाहरण है। विशिष्ट अतिथि पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि समाज में समूचित विकास जागरूक एवं जिम्मेदार लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही सुनिश्चित किया जा सकता है। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, समाजसेवी राजेश चूरा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने उद्बोधन दिया।
कर्मवान फाउण्डेशन के अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि इस मुकाम में अनेक दानदाताओं का सहयोग रहा। भवन उपलब्ध करवाने वाले बेसिक स्कूल के संस्थापक नारायण व्यास का धन्यवाद ज्ञापित किया। व्यास ने बताया कि विद्यार्थियों से केवल 100 रूपये मासिक अनुशासन शुल्क लिया जाएगा, जिससे संचालन की नियमितता बनी रहे। इस पहल से विद्यार्थियों में नियमित अध्ययन, लर्निंग रिसोर्स का आदान-प्रदान और समर्पित समय देने जैसी आदतों का विकास होगा। लाइब्रेरी की स्थापना के उपरांत यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी। कोषाध्यक्ष संतोष पुरोहित ने आभार जताया।
उपसचिव विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को वातानुकुलित कक्षा कक्षों में अध्ययन करने के साथ फ्री वाईफाई सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं पंजीकृत प्रत्येक विद्यार्थी को बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करवानी पड़ेगी। आने जाने वाले हर एक शख्स पर सीसीटीवी कैमरों की पैनी नजर रहेगी। नियमित रूप से अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को शीतल पेयजल की व्यवस्था के साथ आने वाले समय में और भी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम में विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, गोकुल जोशी, जसराज सिंवर, दाऊ लहरी, बृजमोहन पुरोहित, विकास तापडिय़ा, भवानी पाईवाल, अनिल शुक्ला, चंद्रमोहन जोशी, कौशल शर्मा, भगवान सिंह मेड़तिया, बजरंग तंवर, कैलाश भार्गव, सुनील भांभू, अयूब कायमखानी, आशा आचार्य, अनिल हर्ष, पवन स्वामी, ऋषि पारीक, गणेश सेवग, मांगीलाल गोदारा, काननाथ गोदारा, सुनील रामावत, मुकुंद व्यास, नवनीत व्यास, गजेंद्र सिंह भाटी, दिनेश पारीक, जितेंद्र श्रीमाली, जयकिशन पुरोहित, भैरू तंवर, गिरधर जोशी, अनिल पुरोहित, सुरेन्द्र जोशी, विपिन पुरोहित, गोविंद शर्मा, भव्यदत्त भाटी आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन