कांस्टेबल गंगाधर की ब्रेन हेमरेज से हुई मौत
बीकानेर। बीकानेर जिले के नापासर थाने में तैनात कांस्टेबल गंगाधर की मौत हो गई है। कांस्टेबल गंगाधर की उम्र महज 33 साल थी। थानाधिकारी लक्ष्मण जांगिड़ के अनुसार रविवार सुबह गंगाधर थाने में ही बेहोश हो गए थे। उन्हें पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां ब्रेन हेमरेज होने की पुष्टि हुई। पीबीएम से उन्हें जयपुर रेफर किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। कांस्टेबल गंगाधर मूलत: लक्ष्मणगढ़ के भाउजी की ढ़ाणी के रहने वाले। सोमवार शाम उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में होगा। थानाधिकारी सहित पुलिसकर्मी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन