सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 3 जुलाई से, संत-महात्माओं का होगा समागम
बीकानेर। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का सात दिवसीय आयोजन 3 जुलाई से भीनासर में कुम्हारों का मोहल्ला गौरक्ष धोरा स्थित श्री नखत बन्ना मंदिर में होने जा रहा है। इस संबंध में रविवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए योगी रामनाथजी महाराज ने बताया कि श्री 1008 योगी गुरुदेव मनफूलनाथजी महाराज की कृपा से कथा वाचक श्री धर्मेशजी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। सात दिवसीय आयोजन की शुरुआत तीन जुलाई को कलश यात्रा के साथ होगी तथा 10 जुलाई को गुरु पूणिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज ने कहा कि धर्म आगे बढ़ता रहे इसलिए धार्मिक अनुष्ठान होने बहुत जरुरी है। जात-पात के भेदभाव को मिटाकर हमें सनातन धर्म की पताका फहराए रखना है। इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन के दौरान प्रवीण भाटी, मिलन गहलोत, पार्षद बजरंग सोखल, कुम्हार समाज के पूर्व अध्यक्ष पप्पू लखेसर, श्याम मोडानी, भंवरलाल पंचारिया, श्रवण कुमावत, भंवर जाखड़, पप्पू जाखड़, दिनेश प्रजापत, किशन गहलोत, कमल प्रजापत एवं राजा सांखी आदि उपस्थित रहे। आयोजन से जुड़े प्रवीण भाटी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क बस व्यवस्था की गई है। इन बसों के लिए 10 रुट तय किए गए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन