राजस्थान स्कैट एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष बनीं ममता रांका
बीकानेर। भारतीय रोलर स्कैटिंग के सचिवालय द्वारा राजस्थान स्केट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बीकानेर की ममता रांका को नियुक्त किया गया है। भारतीय रोलर स्केटिंग के सचिवालय से नरेश शर्मा ने इस खेल को राजस्थान में और ऊंचाई पर ले जाने के लिए ममता रांका को यह दायित्व सौंपा है। गौरतलब है कि ममता रांका जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन की चैयरपर्सन हैं तथा इससे पहले गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। ममता रांका को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी पर पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष गणेशमल बोथरा, हनुमानमल रांका, पवन महनोत, रमेश भाटी, प्रणव भोजक आदि ने बधाई दी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन