लॉरेंस ने कहा मैं देशभक्त हूं , किए कई खुलासे
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक इंटरव्यू में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बिश्नोई इस समय पंजाब की भठिंडा जेल में कैद है। दावा किया जा रहा है कि जेल से ही उसने यह इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उसने सिंगर की हत्या से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग से लेकर बॉलीवुड एक्टर सलमान को धमकी देने को लेकर भी बात की।
अपने एक इंटरव्यू में उसने बताया कि गोल्डी बरार ने सिद्धू मूसेवाला का मर्डर करवाया था, जिसकी प्लानिंग एक साल से चल रही थी। उसने यह भी बताया कि वह मूसेवाला से खफा था।उसे मारने की प्लानिंग मेरी नहीं थी, वो सचिन और गोल्डी बरार की थी। मुझे पता जरूर था, लेकिन मेरा इसमें कोई इनवोल्वमेंट नहीं था। मूसेवाला को गोली मारने की सवाल पर उसने कहा कि भाईयों का दर्द था, जो बाहर भाई थे उन्होंने जो भी किया वो एक्शन का रिएक्शन था। उसने कहा कि मूसेवाला को मारकर गुरुलाल और विक्की की मौत का बदला लिया है। जिन लोगों ने इनकी हत्या की थी मूसेवाला उनके साथ घूमता था और उन्हें बचाता था।

उसने बताया कि इस पूरी प्लानिंग पर जो खर्चा हुआ, वो पैसा फिरौती से आया था। जो शराब कारोबारी बिहार या गुजरात में शराब ब्लैक करते हैं, उनसे फिरौती ले लेते हैं। जेल में बैठकर बाहर के कामों की जानकारी कैसे मिलती है, इस सवाल के जवाब में बिश्नोई ने कहा कि जेल में 2 नंबर काम करने वाले ही आते हैं, वही जानकारी दे देते हैं।
सलमान खान को मारने की धमकी को लेकर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि सलमान खान काले हिरण को मारने के मामले में हमारे समाज के लोगों से आकर माफी मांग लें, नहीं तो उनका भी ठोस जवाब दिया जाएगा। उसने कहा,कभी न कभी हम उनका अंहकार तोड़ देंगे। उन्हें हमारे देवता के मंदिर में आकर माफी मांगनी होगी। उन्होंने हमारे समाज के लोगों को पैसे भी ऑफर किए थे। हम सलमान खान को शोहरत के लिए नहीं बल्कि मकसद के लिए मारेंगे। उसने कहा कि अगर हमें सलमान के जरिए शोहरत चाहिए होती तो, शाहरूख खान को गोली मार देते उनके साथ भी कोई गनमैन नहीं होता है। उसने कहा कि हम फिल्म इंडस्ट्री के किसी भी व्यक्ति को गोली मार सकते थे, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। सलमान ने हमारे समाज को नुकसान पहुंचाया है और हमारा उनसे विरोध है।
बिश्नोई ने खुद को राष्ट्रवादी बताते हुए कहा कि मैं पाकिस्तान और खालिस्तान दोनों के खिलाफ हूं। उसने कहा, मैं सिद्धू की तरह नहीं हूं, मैं तो पाकिस्तान के भी खिलाफ हूं और खालिस्तान के भी खिलाफ हूं।उसने कहा कि मैं एक राष्ट्रवादी आदमी हूं, मैं देशभक्त हूं, मैं ही नहीं मेरी गैंग के सभी लोग देशभक्त हैं। जो देश के खिलाफ हैं, हम उनके खिलाफ हैं।
पंजाब सरकार का दावा, जेल से नहीं दिया लॉरेंस बिश्नोई ने इंटरव्यू
लॉरेंस बिश्नोई के इस इंटरव्यू के बाद सवाल उठ रहा है कि उसने जेल से इंटरव्यू कैसे दिया। इस पर पंजाब सरकार का कहना है कि यह इंटरव्यू पंजाब की जेल का नहीं है। एक अधिकारी ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई हाई सिक्योरिटी जोन में है, जहां उस पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई पंजाब जेल प्रशासन की छवि खराब करने वाली फर्जी खबरें फैलाता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए