अमावस्या पर पीबीएम में शीतल जल व शीतल पेय की
सेवा को निरंतर बनाए रखना भी श्रेष्ठता : पार्थ शर्माहुई सेवा
बीकानेर। अमावस्या का दिन हो और धर्म-पुण्य के कार्य न हो ऐसा बीकानेर में संभव नहीं है। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि बुधवार को अमावस्या पर एडिशनल एसपी पार्थ शर्मा ने परिवार सहित जलसेवा के कार्य किए तथा पीबीएम में कैंसर पीडि़तों को फल भी वितरित किए। पार्थ शर्मा ने संस्थान के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सेवा में निरंतरता रखना बड़ी बात है। संस्थान के संजय लावट ने बताया कि नोखा मंडी दुर्गा सिल्वर होम के संचालक सत्यनारायण मौसूण परिवार द्वारा भी शीतल जल एवं शीतल पेय की सेवा की गई। सत्यनारायण मौसूण ने कहा कि पीबीएम जैसी पीड़ास्थली पर हजारों लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए शीतल जल सेवा श्रेष्ठ पुण्य कार्य है। इस दौरान कमला देवी, आरव, किशु, मेहुल आदि उपस्थित रहे। सेवा के इसी क्रम में बीएसएनएल से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी किशनलाल मौसूण व धर्मपत्नी उर्मिला देवी सींथल ने भी शीतल जल व लस्सी की सेवा प्रदान कर पुण्य कमाया। किशन मौसूण ने वार्डों में जाकर लस्सी का वितरण किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन