विश्राम मीणा ने सम्भाला संभागीय आयुक्त का पदभार
बीकानेर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विश्राम मीणा ने बुधवार को संभागीय आयुक्त का पदभार संभाला। मीणा इससे पूर्व संस्कृत शिक्षा विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। विश्राम मीणा महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव रहे हैं। पदभार ग्रहण करने की पश्चात श्री मीणा ने कहा कि राज्य सरकार की समस्त प्राथमिकताएं उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले, इसके लिए निचले स्तर तक नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के प्रयास किए जाएंगे।
इससे पहले सर्किट हाउस पहुंचने पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) रामावतार कुमावत ने संभागीय आयुक्त की अगवानी की। कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। संभागीय आयुक्त ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के कार्यों के बारे में जाना। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार, संभागीय आयुक्त कार्यालय के संस्थापन अधिकारी श्री चेतन आचार्य, निजी सहायक मोहित जोशी सहित स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन