रोटरी क्लब आध्या : ड्रम सर्कल की रही धूम, सकारात्मक ऊर्जा व आनन्द का हुआ संचार
बीकानेर। विश्व संगीत दिवस और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रोटरी क्लब बीकानेर आध्या द्वारा 21 जून को नापासर रोड स्थित मधुबन रिसॉर्ट में ड्रम सर्कल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब आध्या की अध्यक्ष प्रियंका बैद ने बताया कि इस आयोजन में लगभग 400 लोगों ने भाग लिया और संगीत व ताल के माध्यम से सामूहिक ऊर्जा और आनंद का अनुभव किया। कार्यक्रम का संचालन अहमदाबाद से आई अकुल रावल और उनकी टीम द्वारा किया गया। जिन्होंने लगभग डेढ़ घंटे तक उपस्थित जनसमूह को ड्रमिंग और ताल के माध्यम से एक अद्भुत यात्रा का आनन्द दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को समूह सामंजस्य, ताल-मेल और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराया। इस कार्यक्रम की संयोजक भावना राजवानी और सुषमा मोहता रहीं। क्लब की अध्यक्ष प्रियंका बैद और सचिव तानु मेहता ने बताया कि यह आयोजन न केवल संगीत और योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा को जागृत करने वाला रहा, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक आनंद का प्रतीक भी बना। खास बात यह रही कि इस कार्यक्रम में उपस्थितजनों को ड्रम्स बजाने का अवसर मिला और संगीत का लुत्फ उठाया। प्रियंका बैद ने बताया कि रोटरी आध्या द्वारा पब्लिक रिलेटेड इस कार्यक्रम से उपार्जित आय को चैरिटी में दिया जाएगा। इससे पहले भी चैरिटी शो के माध्यम से सेवा कार्यों को सम्पन्न किया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन