कूरियर कंपनियों के नाम से करे रहे ठगी
जयपुर। राजस्थान में साइबर अपराधी फेमस कूरियर कंपनियों के नाम से झांसा देकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। पिछले 2 महीने में प्रदेशभर के साइबर क्राइम थानों में इस तरह की ठगी के 1500 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने जनता को डिलीवरी और कूरियर सेवा के नाम पर हो रही नई तरह की साइबर ठगी के प्रति अलर्ट किया है।
साइबर क्राइम ब्रांच में एसपी शांतनु कुमार के अनुसार अपराधी उपभोक्ताओं को कॉल कर कहते हैं कि आपके नाम एक पार्सल आया है। उसकी डिलीवरी से पहले उन्हें एक विशेष नंबर डायल करना होगा। यह नंबर अक्सर प्तप्त21प्त या*** से शुरू होता है। जैसे ही व्यक्ति यह नंबर डायल करता है, उसका मोबाइल कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव हो जाता है। उसकी सभी कॉल्स सीधे साइबर ठगों के पास चली जाती हैं। कई मामलों में ठग फर्जी यूपीआई लिंक भेजकर भी पीडि़तों के खाते से पैसे उड़ा लेते हैं। एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को कूरियर आने के संबंध में फोन आने पर पहले पूरी जानकारी लेने को कहा है। यदि ठगी की कोई घटना हो तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या https://cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।
ठगी से कैसे बचें- ठगी से बचने के लिए आमजन को सलाह डिलीवरी के नाम पर आने वाली कॉल पर सतर्क रहें। यदि कोई अज्ञात नंबर डायल करने को कहे तो उसे कभी न डायल करें। डिलीवरी मैन के आगमन पर सत्यापन करें कि वह किस कंपनी से है। क्या वहीं कूरियर आपने मंगवाया था। मोबाइल में आए ओटीपी मांगे तो तभी शेयर करें, जब आपका मंगवाया कूरियर हो।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन