श्रीकृष्ण सेवा संस्थान : लावट दम्पती ने जल सेवा कर मनाई वैवाहिक वर्षगांठ
बीकानेर। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा पीबीएम में शीतल जल सेवा का कार्य निरन्तर जारी है। संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि विशेष अवसर को विशेष सेवा कार्य के साथ मनाना ही भारतीय संस्कृति की पहचान है। इसी संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए गंगाशहर नई लाइन करनाणी मोहल्ला निवासी जयकिशन-राधा देवी लावट ने वैवाहिक जीवन की 27वीं वर्षगांठ जलसेवा कार्यों के साथ मनाई गई। संस्थान के भैरुलाल मौसूण ने बताया कि जयकिशन-राधा देवी लावट परिवार ने प्रभु श्रीराम का पूजन कर अपने परिवारजनों के साथ राहगीरों को जलसेवा प्रदान की। इससे पूर्व नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा लावट दम्पती का अभिनंदन किया गया। इस दौरान शारदा देवी, मनीष, करिश्मा, शुभम, मानविका, राखी ने भी जलसेवा की। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के संजय लावट ने बताया कि पीबीएम में 4 से अधिक स्थानों पर जल सेवा कार्य निरन्तर जारी हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन