वल्र्ड म्यूजिक डे पर बीकानेर में अहमदाबाद का ड्रम सर्कल मचाएगा धूम, रोटरी आध्या का चैरिटी शो 21 जून को
बीकानेर। वल्र्ड म्यूजिक डे के उपलक्ष में 21 जून को बीकानेर में पहली बार ड्रम सर्किल का आयोजन होने जा रहा है। रोटरी क्लब बीकानेर आध्या की अध्यक्ष प्रियंका बैद ने बताया कि नापासर रोड स्थित मधुबन रिसोर्ट में 21 जून, शनिवार शाम 7 बजे ड्रम सर्किल कार्यक्रम आयोजित होगा। उक्त आयोजन में एंट्रीपास से ही प्रवेश मिलेगा। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में उपस्थितजनों को ड्रम्स बजाने का अवसर भी मिलेगा। अध्यक्ष प्रियंका बैद ने बताया कि रोटरी आध्या द्वारा पब्लिक रिलेटेड इस कार्यक्रम से उपार्जित आय को चैरिटी में दिया जाएगा। इससे पहले भी चैरिटी शो के माध्यम से सेवा कार्यों को सम्पन्न किया गया है। ड्रम्स की धूम और डिनर का लुत्फ उठाना हो तो अभी इस नम्बर पर सम्पर्क करें और अपनी सीट बुक करवाएं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन