साथी हाथ बढ़ाना : फूलनाथ बगेची की पलटी काया, लगातार तीसरे रविवार चला स्वच्छता अभियान
बीकानेर। शहर में स्वच्छता और सामाजिक सेवा को समर्पित संस्था टीम ऑवर फॉर नेशन द्वारा फूलनाथजी की बगेची में लगातार तीसरे रविवार सफाई अभियान का आयोजन किया गया। विशेष बात यह रही कि अभियान में भाग लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब इस पावन कार्य में स्थानीय ट्रस्टी, समाजसेवी संस्थाएँ, प्रशासनिक अधिकारी और आम नागरिक भी उत्साह से सहभागी बन रहे हैं। आज के अभियान में फूलनाथ मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी मोनिज मूंदड़ा ने अपनी उपस्थिति देकर पूरे मन से श्रमदान किया।
बीकाणा सेवा योजना के कार्यकर्ता राजकुमार व्यास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। नयाशहर थाना के थानाधिकारी के मार्गदर्शन में पुलिस स्टाफ ने भी सफाई अभियान में सहयोग दिया। सीएलजी सदस्य राजकुमार पारीक और उनके साथियों ने भी अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। टीम ऑवर फॉर नेशन के संयोजक सीए सुधीश शर्मा ने बताया कि यह स्थान ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व का है। हमारा लक्ष्य है कि इस बगेची को पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित कर इसे युवाओं के लिए एक सकारात्मक गतिविधि स्थल बनाया जाए। स्वच्छता अभियान में विशेष रूप से डॉ. फारूक़, सीए वसीम राजा, मानक व्यास, शनीला ख़ान, वंदना शर्मा, बसंत, भवानी सिंह राजपुरोहित, कपिला शर्मा, लक्ष्य सोनी, हिमांशु, ईशान शर्मा, मोह. हसन, इंजी. वीरेंद्र राजपुरोहित, छोटूलाल चूरा, रामलाल पवार, पवन राठी, राधाश्री पुरोहित, कुसुम चुरा, जुगल ओझा, हिमांशु पांडिया, गोपाल महाराज, अमित पुरोहित सहित आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन