माली-सैनी समाज के विद्यार्थियों को आरएस, आईएएस व प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग 19 जून से, 15 जून को लगेगा करियर काउंसलिंग मेला
बीकानेर। समाज में उच्च शिक्षा का स्तर बढ़े और प्रशासनिक सेवाओं में विद्यार्थियों का रुझान बढ़े इसी उद्देश्य से ज्योतिबा शिक्षा सलाहकार समिति द्वारा करियर काउंसलिंग मेला व नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा शुरू की जा रही है। प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए समिति के जीत सोलंकी ने बताया कि माली-सैनी समाज के विद्यार्थियों को आईएएस, आरएएस के साथ ही रीट, पटवार, एलडीसी, प्रथम ग्रेड, एसआई, रेलवे, कांस्टेबल, वीडीओ एवं एसएससी व बैंक परीक्षा की तैयारियां नि:शुल्क करवाई जाएगी। इस संबंध में 15 जून, रविवार को करियर काउंसलिंग मेला सायं 4 बजे शिव वैली स्थित ज्योतिबा मार्केट में लगाया जाएगा।
उक्त परीक्षाओं की तैयारी हेतु दिल्ली, जयपुर व बीकानेर की टॉप फैकल्टी के सान्निध्य में अध्ययन करवाया जाएगा। इसके साथ ही लगभग 60 विद्यार्थियों की सीटिंग क्षमता के साथ लाइब्रेरी भी शुरू की जाएगी। ज्योतिबा शिक्षा सलाहकार समिति के सुरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि 15 जून से करियर काउंसलिंग मेले व 19 जून से प्रारंभ हो रही नि:शुल्क कक्षाओं की तैयारी हेतु माली-सैनी समाज के मोहल्लों में लगातार डोर-टू-डोर सम्पर्क किया जा रहा है। इस अवसर प शिक्षाविद प्रेम गहलोत, लोकेश कच्छावा, रामकिशन कछावा, मनीष भाटी, विनोद तंवर, हेमंत कच्छावा, सतीश सोलंकी व त्रिलोक ने आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन