13 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर तेरह मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए है। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि सब्जी मंडी के पास पूगल रोड स्थित अलसिफा मेडिसिन एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 16 से 18 जून तीन दिनों के लिए, सादुल कॉलोनी स्थित शुभ लक्ष्मी एंटरप्राइजेज का अनुज्ञापत्र 20 से 23 जून 4 दिनों के लिए, न्यू तहसील रोड नोखा स्थित बी एल फार्मा, जसरासर स्थित ब्रह्माणी मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 16 से 20 जून तक 5 दिनों के लिए, हेड पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित श्री विनय मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 20 से 26 जून 7 दिनों के लिए, 17 केएचएम स्थित गुरु कृपा मेडिकल एंड जनरल स्टोर, बच्छासर स्थित अमृत मेडिकल स्टोर, बदरासर स्थित अवनी मेडिकल स्टोर, पांचू देव मेडिकल, नोखा स्थित भगवान द्वारकाधीश मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 16 से 25 जून 10 दिनों के लिए, नोखा स्थित बाबा रामदेव मेडिकोज, छतरगढ़ स्थित भावना मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 16 से 30 जून तक 15 दिनों के लिए तथा खाजूवाला स्थित बरोका मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 16 जून से 5 जूलाई तक 20 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन