तत्काल टिकट बुक करवाने जा रहे है तो रखें इन बातों ध्यान
भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जो 1 जुलाई 2025 से लागू होगा। नए नियम के अनुसार, तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। इसका मतलब है कि जिन यात्रियों का आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक नहीं होगा, वे ऑनलाइन या ऑफलाइन तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। रेल मंत्रालय ने मंगलवार को सभी रेलवे जोन को एक निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया कि इस आवश्यकता का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि तत्काल योजना का लाभ आम उपयोगकर्ता को मिले। रेल मंत्रालय द्वारा सभी जोनों को सर्कुलर जारी कर दिया है। इसमें कहा गया कि 1 जुलाई से तत्काल योजना के तहत टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट/इसके ऐप के माध्यम से केवल आधार प्रमाणित उपयोगकर्ता ही बुक कर सकेंगे। इसके अलावा, मंत्रालय ने निर्धारित किया है कि 15 जुलाई 2025 से यात्रियों को तत्काल बुकिंग के लिए आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण का एक अतिरिक्त चरण पूरा करना होगा।
दरअसल, रेलवे का यह कदम फर्जी अकाउंट्स, डुप्लीकेट आईडी और बॉट्स के जरिए होने वाली टिकट बुकिंग को रोकने के लिए उठाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तत्काल बुकिंग शुरू होने के कुछ सेकंड में 67,000 से ज्यादा टिकट बुक हो जाते हैं, जिनमें से कई फर्जी या एजेंट्स द्वारा बुक किए जाते हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन