झोपड़ी में लगी आग, महिला जिंदा जली
नोखा में भादला गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर, सोहन नगर सरकारी स्कूल के पास एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से झोपड़ी में चारपाई पर सो रही 32 वर्षीय महिला की जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पांचू थानाधिकारी रामकेश मीणा मौके पर पहुंचे। एसएचओ मीणा ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे, भादला रोही स्थित भोमाराम कुम्हार की ढाणी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आस-पड़ोस के ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। आग ने झोपड़ी को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया।
उस समय भोमाराम और उसके तीन बच्चे दो सौ मीटर दूर अपने पिता मांगीलाल की ढाणी गए हुए थे। आग की लपटें देखकर वे भी भागकर मौके पर पहुंचे। तब तक ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने गांव से पानी का टैंकर भी मंगवाया। करीब एक घंटे बाद जब टैंकर पहुंचा, तब तक सब कुछ जल चुका था। अंदर मांगीलाल की 32 वर्षीय पत्नी आशा सो रही थी। आग बुझने के बाद उसका शव चारपाई पर ही जला हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पांचू सीएचसी की मॉर्च्यूरी में रखवाया। मृतका की शादी 2013 में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन