पीएम मोदी कार्यकाल 11 वर्ष : सीएम भजनलाल ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को जयपुर में भाजपा आईटी और सोशल मीडिया विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा गत 11 वर्षों में किए गए जनहितकारी कार्यों को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने कहा कि गत 11 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का सम्मान बढ़ा है।
जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदर्शनी में संकलित किए गए चित्रों और आंकड़ों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी केंद्र सरकार की विकास यात्रा का आईना है। इस दौरान सोशल मीडिया विभाग के हीरेंद्र कौशिक सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व भाजपा के नगरीय निकाय व पंचायतीराज उपचुनावों में 36 में से 27 सीटों पर विजय हासिल करने के बाद कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। इस दौरान प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, वरिष्ठ नेता हेमराज मीणा, आईटी विभाग प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, सोशल मीडिया विभाग प्रदेश संयोजक हीरेंद्र कौशिक, आईटी प्रदेश सहसंयोजक विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन