माली सैनी संस्थान में युवा एवं महिला नेतृत्व को मिली नई जि़म्मेदारी
बीकानेर। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान द्वारा समाज में नई ऊर्जा और सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी के मार्गदर्शन में युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के लिए नई नियुक्तियाँ की गई है। चौपड़ा बाड़ी से मुरली देवड़ा, भीनासर से बजरंग सांखला, चौतीना कुआं से महेश तंवर तथा केशराव कुआं महिला इकाई से नीलम तंवर को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि युवाओं और महिलाओं को आगे लाकर संस्थान समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में कार्य कर रहा है। यह नियुक्तियाँ समाज को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन