बीकानेर में मिले 3 कोरोना पॉजिटिव केस
बीकानेर। बीकानेर में 3 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। तीनों में एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है। पीबीएम हॉस्पिटल में तीनों के सैंपल लेने के बाद सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में कोविड जांच की गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मेडिकल कॉलेज से पीबीएम हॉस्पिटल और सीएचएचओ को रिपोर्ट दी गई है। सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बताया- कोविड पॉजिटिव में गंगाशहर, जयपुर और पवनपुरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। तीनों ने पीबीएम हॉस्पिटल में जांच करवाई थी। इसके बाद कोविड सैंपल लिए गए थे। जांच कोरोना पॉजिटिव होना सामने आया है।
हेल्थ डिपार्टमेंट एक्टिव मोड पर
इसके साथ ही हेल्थ डिपार्टमेंट एक्टिव मोड पर आ गया है। तीनों कोविड पॉजिटिव के घर और आस-पास के क्षेत्रों से भी सैंपल लिए जा सकते हैं। अभी ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि तीनों को पहले वैक्सीन लगी है या नहीं? नए वेरियेंट में वैक्सीनेट भी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में सभी को लक्षण मिलने पर कोविड जांच कराने की सलाह दी जा रही है। सीएमएचओ ने बताया कि जोधपुर में भर्ती बीकानेर के एक व्यक्ति को भी कोरोना हुआ है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन