अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 28 सिलेंडर जब्त
बीकानेर। मुख्यमंत्री तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के निर्देशानुसार जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि के नेतृत्व में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध विक्रय, भंडारण और व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ रसद विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस श्रृंखला में बुधवार को प्रवर्तन अधिकारी मनीष अवस्थी के नेतृत्व में कार्रवाई में लूणकरणसर के कालू गांव में विमल भादाणी पुत्र कन्हैयालाल भादाणी के आवासीय परिसर के बाहर के कमरे में छानबीन की गई। मौके पर 28 घरेलू एलपीजी सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित पाए गए, जिन्हें जब्त किया गया। गौरतलब है कि इसी आवासीय परिसर में पूर्व में भी गैस सिलेंडर जब्ती की कार्यवाही माह जनवरी में की गई थी परंतु उक्त व्यक्ति विमल भादाणी द्वारा पुन: अवैध रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण करने पर यह कार्यवाही की गयी। कार्यवाही में कालू पुलिस थाने के एएसआई भंवरलाल व हेड कांस्टेबल रामसिंह के साथ जाब्ता भी मौजूद रहा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन