ट्रेफिक पुलिस की कार्यवाही : 140 मॉडिफाइड साइलेंसर और 50 प्रेशर हॉर्न पर चलाया बुलडोजर
बीकानेर यातायात पुलिस ने जनवरी से अब तक सीज हुए बुलेट के करीब डेढ़ सौ साइलेंसर को नष्ट कर दिया। शहर में ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 140 मॉडिफाइड साइलेंसर और 50 प्रेशर हॉर्न जब्त कर बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिए। यह कार्रवाई एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश और एएसपी सौरभ तिवाड़ी के सुपरविजन में टीआई नरेश निर्वाण के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने और वाहनों में प्रेशर हॉर्न का प्रयोग कर आमजन को परेशान किया जा रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विशेष अभियान चलाकर यह सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने जब्त किए गए सभी उपकरणों को सार्वजनिक रूप से बुलडोजर से नष्ट कर यह संदेश दिया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। टीआई नरेश निर्वाण ने कहा कि बीकानेर में यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। भविष्य में इस तरह के गैरकानूनी संशोधनों पर और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष