पापड़ फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल जला
बीकानेर। बीकानेर के नापासर में अलसुबह पापड़ फैक्ट्री और गोदाम में आग लग गई। गोदाम में पड़े करीब 5 क्विंटल पापड़ और मौके पर खड़ी मारुति वैन जल गई। घटना की जानकारी पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक आग में सब कुछ जल चुका था। आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। नगर पालिका के पीछे स्थित पापड़ फैक्ट्री से सुबह लोगों को धुआं उठता नजर आया। थोड़ी देर में आग की लपटें नजर आने लगी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और फैक्ट्री मालिक ने पुलिस को सूचना दी। आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री में खड़ी एक मारुति वैन और लगभग 5 क्विंटल पापड़ जलकर राख हो गए।
पुलिस अधिकारी,जवानों और ग्रामीणों ने पानी फेंककर डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चला है। अभी तक थाने में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने देर रात मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फैक्ट्री और गोदाम दोनों आस-पास है। ऐसे में फैक्ट्री से आग गोदाम में पहुंच गई। जहां सप्लाई के लिए पापड़ रखे हुए थे। ये सभी पापड़ जलने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं मारुति वेन जलने से भी भारी नुकसान हुआ है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन