लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग, बिशनाराम ने दी आंदोलन की चेतावनी
बीकानेर। जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने जिले में लगातार बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं पर रोष प्रकट करते हुए पुलिस प्रशासन को इन घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। लूणकरणसर के जाखड़वाला शराब की दुकान पर लूट के अलावा जिले में रातभर लुटेरों ने कई वारदातों को अंजाम दिया। छत्तरगढ़ के राजासर भाटियान एक धर्म कांटे और होटल पर लूट कुछ शराब की दुकानों में लूट, साथ ही एक पेट्रोल पंप पर भी बदमाशों ने नकदी लूट ले जाने की घटना तथा एक ही रात में हथियारबंद लुटेरों ने काफी डकैती की वारदातों को अंजाम दिया है।
सियाग के कहा कि है कि इन घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहे हैं फिर भी पुलिस महकमा कुछ नहीं कर पा रहा है। सियाग ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं गई और ऐसी लूट व चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो कांग्रेस पार्टी पुलिस प्रशासन के विरुद्ध बड़ा आंदोलन करेंगी। उन्होंने बताया कि ऐसी घटनाओं को लेकर पूर्व में भी कई बार पुलिस को अवगत कराया गया है। लेकिन अभी तक यह घटनाएं जारी हैं। इन घटनाओं से जिले के आमजन में, विशेषकर ग्रामीण अंचल में भय बना हुआ है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन