ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा, संतों व सामाजिक संगठनों की रही भागीदारी

बीकानेर। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक बैनर तले निकली तिरंगा यात्रा इस यात्रा में ऑपरेशन सिंदूर का जश्न के साथ बीकानेर की जनता में जोश देखने को मिला। बीकानेर वासियों ने खूब उत्साह के साथ एकजुटता और देशभक्ति का संदेश दिया यात्रा रतनबिहारी पार्क से शुरू होकर शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों के साथ पूरा माहौल देशभक्ति का हो गया। राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदास महाराज ने कहा कि राष्ट्र सुरक्षा की जब भी बात आएगी तो हम एकजुटता अवश्य दिखानी होगी। श्रीसरजूदासजी महाराज ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की जांबाज सेना ने दुश्मन को धूल चटाई है। आसमान में ही दुश्मन देश के ड्रोन को नष्ट करके देशवासियों की जान बचाई है।

तिरंगा यात्रा में सभी वर्गों के लोग, सेवानिवृत्त सैनिक, समाजसेवी संगठन, आम नागरिक, महिला एवं पुरुष, बच्चों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर एकजुटता, देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया है। विधायक कर्नल मोहन सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह धराशायी कर दिया। इस दौरान सुभाष गिरी महाराज, संतोषानंद महाराज, कर्नल यश राठौड़, कर्नल किशन सिंह, कारगिल सैनिक कुलदीप गौतम, संत ओमनाथ, संत रामफूल महाराज ने सम्बोधित किया। तिरंगा यात्रा में देवदास संत, शिवलाल तेजी, राजकुमारी व्यास, चंद्रकला, ओंकारसिंह भाटी, गोविंद सिंह भाटी, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष विनोद बाफना, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, श्यामसुंदर पंचारिया, तिरंगा यात्रा समन्वयक विजेंद्र पूनिया, विजय आचार्य, महेश व्यास, विधायक सिद्धि कुमारी, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत, बिहारीलाल विश्नोई, चंपालाल गैदर, ओम सारस्वत,

सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज अली भाटी, मोहन सुराणा, श्यामसुंदर चौधरी, नरेश नायक, हनुमानसिंह चावड़ा, बाबूलाल गहलोत, आनंद सिंह भाटी, विजय उपाध्याय, गोकुल जोशी, दीपक पारीक, जितेंद्र राजवी, भगवान सिंह मेड़तिया, मनीष सोनी, संगीलाल गहलोत, कौशल शर्मा, जगदीश सोलंकी, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, अनु सुथार, अशोक प्रजापत, वेद व्यास, मनीष सोनी, राजाराम सीगड़, चंद्रमोहन जोशी, सोहन चांवरिया, जतिन सहल, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, धर्मपाल डूडी, देवरूप शेखावत, मुकेश सैनी, भूपेंद्र शर्मा, आरती आचार्य, पंकज गहलोत, रामकुमार व्यास, विमल पारीक, स्वाति छाजेड़, इंद्रचंद मालू, मुकेश ओझा, अजय खत्री, नरसिंह सेवग के साथ अनेक संगठनों के नागरिक उपस्थित रहे।
