साधु बनकर मन्दिर में छुपे डकते को पुलिस ने पकड़ा
धौलपुर. कुख्यात दस्यु केशव गुर्जर के पकड़े जाने के बाद साधु के वेश में यहां-वहां छिपते फिर रहे उसके भाई मुकेश गुर्जर को सोनेकागुर्जा थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। डकैत के भाई मुकेश गुर्जर पुत्र माधो सिंह (48) निवासी टपुआ सायपुर ने पुलिस से बचने के लिए साधु का वेश बना लिया था। रविवार को पुलिस ने उसे कोली वाला माता मंदिर से गिरफ्तार किया। बदमाश मुकेश गुर्जर पर 5000 रुपये का इनाम घोषित था। वह जिले के टॉप 10 बदमाशों की सूची में भाी शामिल है।

मंदिर में साधु के वेश में एक व्यक्ति बैठा हुआ था। इसके बदमाश मुकेश गुर्जर होने की सूचना पुख्ता कर पुलिस टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया। पुलिस के नजदीक जाने पर पुलिस को देख साधु वेशधारी व्यक्ति भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे घेर कर दबोच लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर बाड़ी सदर थाना पुलिस को सूचना दी। मुकेश गुर्जर की गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। वह केशव गुर्जर गैंग का आखिरी सदस्य है।
इसी के साथ धौलपुर पुलिस ने केशव गुर्जर गैंग का बीहड़ों से सफाया कर दिया है। गिरोह के सभी सदस्य अब जेल की हवा खा रहे हैं। बाड़ी के पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा ने बताया कि मुकेश गुर्जर धौलपुर के टॉप-10 बदमाशों की सूची में शामिल है। उस पर पुलिस पर हमला करने मारपीट अपहरमा समेत अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज है
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए