पानी के टांके में गिरने से मां-बेटे की मौत
बीकानेर। दो वर्षीय मासूम की मां सहित मौत का मामला सामने आया है। घटना बीकानेर जिले के हदां थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि घटना खिंदासर की रोही स्थित एक ढाणी की है। जहां पानी के टांके में गिरने से दोनों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान 25 वर्षीय भंवरी देवी नायक व 2 वर्षीय राकेश के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि ढ़ाणी में दो कमरे हैं। इन्हीं के आगे पानी का टांका बना है। टांके का ढ़क्कन खुला था। कमरे के आगे खेल रहा 2 वर्षीय बालक राकेश टांके में गिर गया। अपने बच्चे को बचाने के प्रयास में मां भी टांके में गिर गई। दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतका का पति घर पर नहीं था, वह ट्रक ड्राईवर है। अन्य सदस्य भी घर पर नहीं थे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन