स्कूलों से 100 मीटर दूरी पर नशा बिकता मिले तो पुलिस करे कार्रवाई
बीकानेर। नार्को कॉर्डिनेशन समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सिटी रमेश देव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में देव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजकीय एवं निजी विद्यालयों से 100 मीटर की दूरी पर नशे से सम्बंधित किसी भी तरह का कोई सामान विक्रय नहीं होना चाहिए। अगर किसी दुकान पर ऐसा हो रहा है तो शिक्षा विभाग के अधिकारी इसकी रिपोर्ट पुलिस को दें और पुलिस संबंधित दुकान पर कार्रवाई करे। साथ ही कहा कि शिक्षा विभाग नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाना सुनिश्चित करें।
बैठक में डीसीआईओ आईबी वी.एस. झाला ने अवगत करवाया कि विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश में नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में निबंध लिखने का गृह कार्य दिया जाए जिससे सभी बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी हो सके। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने अवगत करवाया कि नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जिले में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों के पास राजस्थान निराव्यसन केन्द्र नियम, 2020 के अन्तर्गत अनुज्ञप्ति एवं रजिस्ट्रीकरण प्रमाण पत्र होना चाहिए है। उन्होने बताया कि आगामी बैठक में जिले के नशा मुक्ति केंद्रों के संचालकों को भी आमंत्रित किया जावेगा। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन