लावारिस गाड़ी से मिली 2075 किलो विस्फोटक सामग्री
जयपुर। जयपुर में सड़क पर खड़ी लावारिस गाड़ी में 2075 किलो विस्फोटक सामग्री मिली। बस्सी थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात मोहनपुरा पुलिया के पास पिकअप से विस्फोटक सामग्री सीज की है। पिकअप मालिक या ड्राइवर अभी तक पुलिस के सम्पर्क में नहीं आया है। पुलिस ने पिकअप से सीज विस्फोटक की जानकारी पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन को दे दी है। अब टीम सैंपल लेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एएसआई जसवंत सिंह ने बस्सी थाने में विस्फोटक सामग्री की एफआईआर दर्ज कराई है। गश्त के दौरान रात करीब 2.30 बजे हेड कॉन्स्टेबल श्यामलाल का फोन आया। उसने बताया- मोहनपुरा पुलिया के पास दौसा से जयपुर की तरफ आगरा रोड पर अंशिका चाय की दुकान के सामने एक पिकअप खड़ी है। इसमें कुछ कार्टन रखे है जो संदिग्ध हैं।
गाड़ी का चालक भी नहीं है। सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पिकअप की जांच की गई तो कार्टन पर ऑप्टिस्टार एक्सप्लोसिव लिखा हुआ था। नीचे सफेद कट्टों में अमोनियम नाईट्रेट लिखा हुआ था। पिकअप के नम्बर के आधार पर वाहन मालिक का पता ईश्वर सिंह पुत्र अर्जुन सिंह रावत निवासी शिवपुर नरेली मांडल भीलवाड़ा के रूप में हुई। पिकअप मालिक से भी कोई सम्पर्क नहीं हुआ। पिकअप का स्टेयरिंग लॉक था, इस पर क्रेन की सहायता से पिकअप को मौके से हटा कर थाने पर खड़ा किया गया। जांच अधिकारी एसआई सुरेन्द्र ने बताया- शुक्रवार को ढाई बजे पुलिस ने पिकअप सीज की थी। अभी तक पिकअप का मालिक और चालक थाने नहीं आया है। हमारी टीम ने वैशाली नगर स्थित पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन को सूचना दी है। उनकी टीम मौके पर पहुंच कर सैंपल लेगी जिस के बाद आगे की जांच की जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए