एसएमएस स्टेडियम को बम से उड़ाने की दी धमकी
जयपुर के एसएमएस स्टेडियम को आज बम से उड़ानें की धमकी मिली। क्रीड़ा परिषद को मेल किया गया। खेल परिषद के अध्यक्ष नीरज के पवन ने बताया- सुबह 9:13 पर ईमेल आया था। कर्मचारियों ने ईमेल को ओपन करके देखा तो उसमें स्टेडियम को बम से उडऩे की धमकी दी गई थी। मेल में लिखा- ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने के बाद अब एसएमएस स्टेडियम को बम से उड़ाया जाएगा। मेल मिलने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पुलिस कंट्रोल रूम ने सभी अधिकारियों को बम का मेल मिलने की जानकारी दी।
इस के बाद पुलिस टीम, क्यूआरटी, बम निरोधक दस्ता सहित कई टीमें एसएमएस स्टेडियम पहुंची। स्टेडियम को खाली कराया। एसएमएस स्टेडियम के बाहर का इलाके और बिल्डिंग को सर्च किया जा रहा है। अभी तक की भी संदिग्ध वस्तु के स्टेडियम में होने की जानकारी नहीं मिली है। बम की सूचना मिलने के बाद एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप, डीसीपी साउथ दिगंत आनंद सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश में जुट गई है। साइबर टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से स्टेडियम को पूरी तरह सील कर दिया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन