बीकानेर सिलेंडर ब्लास्ट में अब तक 9 मौत, आज 5 शव मिलेे
बीकानेर। बीकानेर में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में गुरुवार को मलबे से 5 और शव निकाले गए। वहीं एक घायल ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब 9 हो गई है। दरअसल, शहर के मदान मार्केट में बुधवार सुबह करीब 11 बजे सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। धमाका इतना जोरदार था कि बेसमेंट में बने दो फ्लोर ढह गए। बुधवार दिनभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में तीन शवों को बाहर निकाला गया था। इस मार्केट में सभी दुकानों में ज्वेलरी मेकिंग का काम होता है। यहां दुकानदार अवैध गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। एक दुकानदार ने बताया कि इस हादसे में काफी दुकानों का नुकसान पहुंचा है और लाखों रुपए कीमत का गोल्ड यहां दब गया है। धमाका इतना जोरदार था कि लगा जैसे एयर स्ट्राइक हुई है।
मलबे से निकले आठ शव, चार घायल अस्पताल में भर्ती
गुरुवार को किशन सोनी (23), किशनलाल सोनी (25), रामस्वरूप सोनी (20), लालचंद सोनी (23) और असलम मलिक (31) के शव निकाले गए। वहीं, आयन (17) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को सलमान (35), असलम (35) और सचिन सोनी (22) के शव निकाले गए थे।
हादसे में गंभीर रूप से घायल सुशील सोनी (60), उत्तम (30) और समीर (18) जिला अस्पताल में भर्ती हैं। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन