बीकानेर में पंद्रह मिनट का रहा ब्लैक आउट, आमजन ने बंद की लाइटें
बीकानेर। बीकानेर में बुधवार सायं 8.15 से साढ़े आठ बजे तक ब्लैकआउट रहा। इस दौरान आमजन ने घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठान और वाहनों की लाइटें बंद रखकर अपनी भागीदारी निभाई। ब्लैक आउट का साइरन बजने के साथ ही आमजन ने लाइटें बंद कर ली। मुख्य सड़कों पर चलने वाले वाहनों की लाइटें भी बंद रहीं। शहरी परकोटे में भी ब्लैक आउट का असर देखने को मिला। कई स्थानों पर ब्लैक आउट के निर्धारित समय से पूर्व ही अपनी दुकानें बंद कर ली। गंगाशहर, मुरलीधर व्यास नगर और मुक्ता प्रसाद नगर सहित अन्य क्षेत्रों में भी आमजन ने लाइटें बंद की। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ब्लैकआउट को लेकर उत्सुकता रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन