मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी
भारतीय टीम के स्पीड स्टार मोहम्मद शमी को जान से मारने की धमकी मिली है। राजपूत सिंदर नाम के ई-मेल से उन्हें धमकी दी गई है। मोहम्मद शमी के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। 34 वर्षीय मोहम्मद शमी मौजूदा आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं। उन्हें रविवार की शाम धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें एक करोड़ रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।
मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद हसीब ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद से मुलाकात कर मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 4 मई को एक ई-मेल मोहम्मद शमी को आया था। इसके बाद दूसरा ई-मेल आज (5 मई) आया, जिसमें उन्हें एक करोड़ रुपए नहीं देने पर जान से मारने की बात कही गई है। मोहम्मद शमी के भाई की लिखित शिकायत को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए