भारत ने चिनाब नदी का पानी रोका
पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि सस्पेंड करने के बाद भारत ने रविवार को चिनाब नदी का पानी रोक दिया। जम्मू के रामबन में बने बागलिहार बांध से चिनाब का पानी रोका गया है। वहीं कश्मीर में किशनगंगा बांध के जरिए झेलम नदी का पानी रोकने की प्लानिंग चल रही है।
बता दें कि बगलिहार बांध भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से विवाद का विषय रहा है। पाकिस्तान ने पहले विश्व बैंक से मध्यस्थता की मांग की थी। वहीं किशनगंगा बांध को झेलम की सहायक नदी नीलम पर इसके प्रभाव को लेकर कानूनी और कूटनीतिक जांच का भी सामना करना पड़ा है।
पाकिस्तान की मानी जाती है जीवनरेखा
बता दें कि भारत से पाकिस्तान में बहने वाली इन नदियों को देश की जीवनरेखा माना जाता है, क्योंकि देश सिंचाई और पेयजल आपूर्ति के लिए इन पर निर्भर है। भारत भी शुरुआत से पाकिस्तान को ज्यादा मात्रा में पानी उपलब्ध करवाता रहा है। वहीं सिंधु जल संधि में नदियों पर ज्यादा नियंत्रण होने के बाद भी भारत ने पाकिस्तान को पानी देने की बात मानी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए