बूस्टर लगाकर पानी खींचा, तो कटेंगे कनेक्शन
बीकानेर। जलापूर्ति के दौरान सीधे बूस्टर लगाकर पानी खींचने वाले उपभोक्ताओं का बूस्टर जब्त किया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी सोमवार से औचक कार्यवाहियां करेगी। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता खेमचंद सिंगारिया ने बताया कि ग्रीष्मकाल व नहरबंदी के मद्देनजर वर्तमान में एक दिन छोड़कर एक दिन जलापूर्ति की जा रहीं है। इस दौरान कुछ उपभोक्ताओं द्वारा जलापूर्ति के दौरान सीधे ही बूस्टर लगाकर पानी खींचने की शिकायतें लगातार प्राप्त ही रही हैं।
इस कारण अंतिम छोर पर बैठे उपभोक्ताओं तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सिंगारिया ने बताया कि जलापूर्ति के दौरान सीधे बूस्टर लगाना अवैधानिक व अवैध है। बूस्टर लगाने वाले उपभोक्ताओं पर पैनी नजऱ रखने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा वृत्त स्तर पर एक सतर्कता कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी जलापूर्ति के समय प्रतिदिन किसी भी मोहल्ले में जाकर सीधे जलापूर्ति से बूस्टर लगाने वाले उपभोक्ताओं के बूस्टर जब्त करेगी और साथ ही शास्ति वसूली जाएगी।

ऐसे उपभोक्ता का जल संबंध विच्छेद भी किया जा सकता है। इसके मद्देनजर उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सीधे जलापूर्ति से बूस्टर नहीं लगाने की हिदायत दी है। जिससे सभी उपभोक्ताओं को बराबर जलापूर्ति मिल सके व अंतिम छोर के उपभोक्ता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन