आनंदम विश्राम स्थल में प्याऊ का हुआ शुभारम्भ, 200 किलो ठंडी छाछ का किया वितरण
बीकानेर। कर्मवान फाउंडेशन द्वारा पीबीएम अस्पताल परिसर के आनंदम विश्राम स्थल में प्याऊ का शुभारंभ शुक्रवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.गुंजन सोनी व व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने किया। कर्मवान फाउंडेशन अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि गर्मी के मद्देनजर प्रतिवर्ष इस प्याऊ का संचालन किया जाता है। फाउंडेशन के संतोष पुरोहित ने बताया कि शीतल जल के साथ-साथ फाउंडेशन द्वारा मरीजों व उनके परिजनों को 200 किलो ठंडी छाछ का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर कर्मवान फाउंडेशन मधुसूदन आचार्य, जसराज सिंवर, विक्रम सिंह राजपुरोहित, नवनीत आचार्य, बजरंग तंवर, गोविंद शर्मा, दाऊ लहरी, भव्यदत्त भाटी, विकास तापडिय़ा, शुभम शर्मा व प्रभु चौधरी उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन