12 साल से आईएसआई के लिए कर रहा था जासूसी, जैसलमेर से गिरफ्तार
राजस्थान इंटेलिजेंस ने पाकिस्तान की आइएसआइ के लिए जासूसी करने के मामले में एक जासूस को पकड़ा है। पकड़ा गया जासूस जैसलमेर के मोहनगढ़ का निवासी है। पाक जासूस का नाम पठान खान है। राजस्थान इंटेलिजेंस के अनुसार आरोपी पठान खान से जयपुर में विभिन्न सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारी पूछताछ करने में जुटे हैं। राजस्थान इंटेलिजेंस के अनुसार जैसलमेर में अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां लगातार सेना का आवागमन होता है। सैन्य अभ्यास भी होते रहते हैं। इंटेलिजेंस एजेंसियों को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2013 में पाकिस्तान गया था। वहां पर पाकिस्तान खुफिया एजेंसी के अधिकारियों के संपर्क में आया।
धन का प्रलोभन दिए जाने पर उसने जासूसी की ट्रेनिंग ली थी। इसके बदले उसको मोटी रकम दी गई थी। ट्रेनिंग के बाद जब वह भारत लौटा तो अपने मोबाइल फोन से जैसलमेर में होने वाले सैन्य अभ्यास और मूवमेंट की जानकारियां पाक को भेजता था इसके बाद भी आरोपी पाकिस्तान जाकर आइएसआइ खुफिया एजेंसी के अधिकारियों से मिलता रहा और धन के प्रलोभन में पाक हैण्डलर से मुलाकात के दौरान जैसलमेर में अति संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की सूचनाएं दी। वह लगातार भारतीय सेना व सामरिक क्षेत्र की सूचनाएं उपलब्ध करवा रहा था।
आरोपी जासूस पठान खान ने पाक खुफिया अधिकारियों को जासूसी के लिए भारतीय सिम भी उपलब्ध करवाई। इसकी एवज में पठान खान को विभिन्न माध्यमों से धन उपलब्ध करवा रही थी। भारतीय सिम के माध्यम से पाकिस्तानी अफसर भारतीय सैनिकों को महिला अधिकारियों के जरिए हनीट्रैप में फंसाते थे। आरोपी जासूस पठान खान को गिरफ्तार करने के बाद जैसलमेर से जयपुर ले जाया गया। जहां उसके मोबाइल और अन्य उपकरण आदि की जांच की गई। पठान खान पर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए