रसद विभाग की कार्रवाई 10 घरेलू सिलेंडर जब्त
बीकानेर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर रसद विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। जिला रसद अधिकारी वीरेेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि ने बताया कि शिवबाड़ी चौराहे पर महादेव टेलर्स की दुकान के पास बाड़े में राजेन्द्र पुत्र लालाराम निवासी देशनोक हाल बीकानेर को वाहनों में रिफिलिंग करते पकड़ा गया। उससे दो सिलेंडर, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा तथा रिफिलिंग मोटर जब्त की गई।
एक अन्य कार्रवाई में आदर्श कॉलोनी स्थित एक दुकान पर विपुल ठाकुर पुत्र महानन्द ठाकुर को भी घरेलू गैस सिलेंडरों वाहनों में रिफिलिंग करते पकड़ा गया, उससे 10 सिलेंडर, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा तथा 02 रिफिलिंग मोटर जब्त की गई। जब्त की गई समस्त सामग्री को मां दुर्गा इंडेन गैस एजेंसी, पटेल नगर को सुपुर्द की गई। दोनों प्रकरणों में सक्षम न्यायालय में मुकद्दमा दर्ज करवाया जाकर विधिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरूपयोग से न केवल दुर्घटनाओं की आशंका रहती है बल्कि सरकार को भी कर हानि होती है क्योंकि घरेलू सिलेंडर पर 5 प्रतिशत जीएसटी है जबकि व्यवसायिक सिलेंडरों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू है। घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक कार्य में दुरूपयोग न केवल घरेलू गैस सिलेंडरों का दूरूपयोग एलपीजी(आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2000 की धारा 3,4,5 एवं 7 का स्पष्ट उल्लंघन है बल्कि वास्तविक हकदारों के हक पर अवैध कब्जा है। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि साथ ही राज्य सरकार के निर्देशानुसार 4 उचित मूल्य दुकानों का भी निरीक्षण किया गया तथा गिव अप अभियान की पालना के लिए निर्देशित किया। इस दौरान प्रवर्तन अधिकारी पवन सुथार एवं प्रखर भार्गव साथ रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन