पीबीएम : मरीज के शरीर से निकाली 980 पित्ताशय की पथरियां
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में एक मरीज के पित्ताशय से डॉ मनोहर दवा और उनकी टीम ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत नि:शुल्क जटिल ऑपरेशन कर 900 से अधिक पथरियां निकाली गई है। यह सर्जरी न केवल तकनीकि रूप से चुनौतीपूर्ण थी बल्कि इसके बाद सामने आई संख्या ने भी सभी को हैरान कर दिया। रायसिंहपुरा गंगानगर निवासी कमलजीत कौर को बीते कई महीनो से पेट में तेज दर्द, गैस, अपच जैसी समस्याएं हो रही थी।
जब मेडिकल जांच की गई तो पता चला कि उसके पित्ताशय में बड़ी संख्या में पथरी मौजूद है, तुरंत सर्जरी का निर्णय लिया गया। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ मनोहर दवा, डॉ धर्मवीर, डॉ सुन्दर किशोर, डॉ इन्द्रजीत, डॉ आदित्य, डॉ चेतन, डॉ उदेश, एनेस्थीसिया के डॉ कांता भाटी, डॉ कीवी, नर्सिंग स्टाफ ज्योति शामिल रहे। डॉ दवा और उनकी टीम ने पूर्व में भी एक मरीज के पित्ताशय से 3500 पथरियां निकाली थी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन