102 साल पुराना रेडियो देखना हो तो 26 अप्रेल को पहुंचे सुदर्शना कला दीर्घा
बीकानेर। बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर चार दिवसीय समारोह के पहले दिन 26 अप्रेल को सुदर्शन कला दीर्घा में क्लासिक रेडियो व ट्रांजिस्टर्स की प्रदर्शनी आयोजित को जाएगी। रेडियो प्रदर्शनी प्रभारी अज़ीज़ भुट्टा ने बताया कि रेडियो हमारे जीवन का अहम हिस्सा रहा करता था। इस प्रदर्शनी में लगभग 102 वर्ष पुराने यानि 1923 का रेडियो भी देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि यह रेडियो आज भी मधुर साउंड सुनाता है। रेडियो के उसी सुनहरे दौर के साक्षी क्लासिक रेडियो के संग्रहकर्ता दिनेश माथुर के संग्रह से बेशकीमती और अनूठे, अनोखे और हैरतअंगेज रेडियो पहली बार बीकानेर के आमजन के समक्ष प्रदर्शित किए जाएंगे।
इस अवसर पर रेडियो इतिहास के गवाह रहे देशी-विदेशी व ऐतिहासिक रेडियो व ट्रांजिस्टर्स को प्रदर्शित किया जाएगा। जिला प्रशासन और राव बीकाजी संस्थान की तरफ से आयोजित चार दिवसीय आयोजन की शुरुआत के पहले दिन दुर्लभ पुराने क्लासिकल रेडियो की प्रदर्शनी का उद्घाटन 26 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक जेठानंद व्यास और विधायक सिद्धि कुमारी, जैन महासभा के अध्यक्ष विनोद बाफना करेंगे। प्रदर्शनी के सहप्रभारी डॉ.मो.फारूख चौहान ने बताया कि प्रदर्शनी 26 अप्रेल से 28 अप्रेल तक तीन दिनों तक आमजन के लिए सवेरे 10 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेगी

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन