भारतीय वायुसेना में अग्निवीर संगीतकार भर्ती पंजीकरण 21 अप्रैल से शुरू
बीकानेर। भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर वायु संगीतकार भर्ती 01/2026 के लिए ऑनलाईन पंजीकरण सोमवार से शुरू हो गया है। जिसकी अन्तिम तिथि 11 मई 2025 है। इच्छुक अविवाहित पुरुष एवं महिलाएं उम्मीदवार भर्ती से सम्बधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार अग्निवीर की भर्ती के लिए 11 मई 2025 तक https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर ऑनलाईन पंजीकरण कर सकते हैं। एक जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 (दोनों दिनांक सहित) के बीच जन्मे अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा के साथ पास होना अनिवार्य है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन