सैनिक विश्राम गृह में संविदा आधार पर होगी प्रभारी की नियुक्ति
बीकानेर। सैनिक विश्राम गृह में संविदा के आधार पर प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यश राठौड़ ने बताया कि सशस्त्र सेवाओं के सेवानिवृत्त जेसीओ, हवलदार या समकक्ष (भारतीय वायु सेना/भारतीय नौ सेना) जिनकी आयु अधिकतम 52 वर्ष हो तथा शैक्षणिक योग्यता आठवीं उत्तीर्ण हो, साधारण कागज पर अपना आवेदन पत्र मय डिस्चार्ज बुक, शैक्षणिक योग्यता, मूल निवास तथा पीपीओ 30 अप्रैल 2025 तक सायं 5 बजे तक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में डाक द्वारा अथवा स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन