ऑटो में आराम करते चालक की हुई साइलेंट मौत
बीकानेर बीकानेर के हेड पोस्ट ऑफिस के आगे एक ऑटो में चालक आराम कर रहा था लेकिन काफी देर तक वापस नहीं उठा। आसपास के लोगों ने संभाला तो शरीर में हलचल नहीं थी। ऐसे में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि ऑटो में आराम करते वक्त ही साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। खारा गांव के मेघवालों के मोहल्ले में रहने वाले संदीप मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता लक्ष्मणराम मेघवाल (36) जूनागढ़ के पीछे हेड पोस्ट ऑफिस और अर्चना कलर लेब के पास ऑटो खड़ा करते हैं। सवारियां वहीं से लेकर वापस आकर खड़े हो जाते हैं। इस दौरान टेक्सी में आराम कर रहे थे। काफी देर तक हलचल नहीं होने पर आसपास के लोगों ने उसे जगाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं उठा। इस पर राहगीर ही अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। माना जा रहा है कि सोते हुए ही हर्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। शनिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन