नारी शक्ति गौरव अवार्ड 13 अप्रेल को, सैकड़ों प्रेरणादायी महिलाओं का होगा सम्मान
बीकानेर। कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा 13 अप्रैल 2025, रविवार को नारी शक्ति गौरव अवार्ड 2025 का आयोजन किया जा रहा है। कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि जस्सूसर गेट स्थित पुष्करणा भवन में 13 अप्रेल को दोपहर लगभग एक बजे यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा। समारोह में महिला सशक्तिकरण, खेल, शिक्षा, चिकित्सा, कानून एवं प्रशासन, वन्य जीव संरक्षण, पर्यावरण, राजनीति तथा अन्य सामाजिक सेवाओं से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं को नारी शक्ति गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
अध्यक्ष भाटी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को प्रोत्साहन एवं सम्मान प्रदान करना है। कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाओं के रूप में श्री करणी समर्थ सेवा समिति, लव ओवर कैफे, बेजुबान जानवर वेलफेयर, अलाइंस इंस्टीट्यूट एवं वीर सामाजिक कार्य समिति की सक्रिय भागीदारी रहेगी। समारोह में किरण गोदारा, अपर्णा गुप्ता, सुमन छाजेड़, आशा नैनवाल का मुख्य आतिथ्य रहेगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन