जीतो महिला विंग ने आगामी कार्ययोजनाओं पर किया मंथन, एनएलपी वर्कशॉप की दी जानकारी
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्र्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) महिला विंग द्वारा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर मीटिंग आयोजित की गई। चैयरपर्सन ममता रांका ने बताया कि न्यू विजन मिशन के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि औद्योगिक, राजनैतिक व सामाजिक स्तर पर जैन समाज ने अपनी विद्वता को साबित किया है। तप, त्याग और समर्पण के सिद्धांतों को मानने वाले जैन समाज ने सदैव देशहित व जनहित के कार्य किए हैं। सैक्रेटरी रजनी नाहटा ने बताया कि बसंत विहार में आयोजित इस मीटिंग में जीतो की लगभग 71 सदस्य मौजूद रहीं तथा आठ नई सदस्याएं भी शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान एक्जीविशन व आगामी वर्कशॉप न्यूरो लिंग्विस्टिक प्रोग्राम (एनएलपी) के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई। इस वर्कशॉप में लखनऊ से शिल्पी वर्मा बीकानेर आएंगी। मीटिंग में नीलम सेठिया, ललिता डागा, भारती दफ्तरी, कुसुम नौलखा, कोषाध्यक्ष प्रीति डागा उपस्थित रहीं

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन