सिंगी परिवार ने डूंगर कॉलेज में बनवाया रोट्रेक्ट जल मंदिर
बीकानेर। रोट्रेक्ट क्लब अध्यक्ष गौरव चौधरी एवं सचिव प्रिन्स करनाणी ने बताया कि भामाशाह सींगी परिवार के सौजन्य से एवं रोट्रेक्ट क्लब की प्रेरणा से डूंगर कॉलेज, रोटरी सर्कल के सामने एक जल मंदिर का लोकार्पण किया गया। भामाशाह परिवार के किसन सींगी ने बताया कि स्व. सीता देवी चेतनदास सींगी एवं उनकी पुत्रवधु स्व. कृष्णा देवी द्वारकादास सींगी व स्व. पुष्पा देवी दाऊलाल सींगी की पुण्य स्मृति में करवाया गया है।

प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने भामाशाह का धन्यवाद करते हुए कहा कि 25000 विद्यार्थियों वाले इस महाविद्यालय में प्याऊ का निर्माण कर सींगी परिवार एवं रोट्रेक्ट क्लब महापुण्य के भागीदार बने हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डीआरआर दीपेन्द्र जाड़ोन ने बताया कि वर्षभर कॉलेज परिसर में कॉलेज के छात्रों के अतिरिक्त कई तरह की सरकारी परीक्षाओं को देने भी अन्य हज़ारों बच्चे आते रहते हैं, इस हेतु यह जल मंदिर की आवश्यकता दुगनी हो जाती है।

प्रकल्प संयोजक सी.ए योगी बागड़ी ने बताया कि उपरोक्त जल मंदिर में वॉटर कूलर एवं आर.ओ फि़ल्टर प्लांट के साथ अंडर ग्राउंड वॉटर टैंक का निर्माण भामाशाह परिवार द्वारा करवाया गया है। इस दौरान नारायणदास सींगी, श्रीराम सींगी, गिरिराज सींगी, गोरधन सींगी, बल्लभ सींगी, योगेश सींगी, गोपी बल्लभ बागडी, श्यामसुंदर मोहता, भरत मोहता, ललित स्वामी, रोहित पचीसिया, भानु जिंदल, मयंक पुरोहित, काव्य अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन