बिशनाराम ने स्पार्किंग से जले खेतों के देखे हालात कहा- विद्युत विभाग की गलती, किसान क्यों भुगते, प्रशासन से की मुआवजे की मांग
बीकानेर। बिजली तारों में शॉर्ट सर्किट से बज्जू तहसील के काफी खेतों में जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई इसी पर संज्ञान लेते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग बज्जू के उन खेतों का जायजा लेने अपनी टीम के साथ पहुंचे। सियाग सर्वप्रथम चक 02 सी डब्लू बी के किसान गोपीराम बिश्नोई के खेत में जाकर देखा फिर क्रमवार विभिन्न किसानों के खेतों में जाकर उनका जायजा लिया। तत्पश्चात जिला कलेक्टर और सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारियों को रिपोर्ट बताकर मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग की गलती को किसान क्यों भोगे। विद्युत तारों की स्पार्किंग से किसानों को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है, जिसका सर्वे करवाकर न्यायपूर्ण मुआवजा राशि किसानों को देने की मांग की। सियाग के साथ जिला कार्यकारिणी के श्रीकृष्ण गोदारा, सांवरलाल भादू आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन