दो जगह कार्यवाही, 6 सिलेंडर जब्त
बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेंडर्स के दुरूपयोग एवं अवैध रिफिलिंग की रोकथाम की शिकायत पर शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया गया। जिला रसद अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, प्रवर्तन निरीक्षक प्रखर भार्गव, प्रवर्तन निरीक्षक जय सिंह, राव बीकाजी मार्केट में महादेव एग्रो एजेंसी के सामने दुकान पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान इन्द्रा कॉलोनी स्थित राजपुरोहित चौक निवासी देवानन्द पारीक पुत्र मदनलाल पारीक अवैध रिफिलिंग व भण्डारण करता हुआ पाया गया।
इस दौरान 6 सिलेंडर, एक रिफिलिंग मशीन और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किए गया।
इसी श्रृंखला में जिला रसद अधिकारी ने आडू पीर दरगाह के पास अजय पुत्र चुन्नीलाल को अवैध रिफिलिंग व भण्डारण करता हुआ पाया। उससे चार घरेलू सिलेण्डर, एक कांटा, एक रिकलिंग मशीन जब्त किए गए। इन प्रकरणों में आरोपियों के विरूद्ध एलपीजी अधिनियम 2000 के खंड सं. 3, 4, 5 व 7 के अंतर्गत कार्रवाई की जाकर सक्षम न्यायालय में वाद पेश किया जाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन