बीकानेर में तीन दिन राम, लक्ष्मण, जानकी के चरित्र का होगा मंचन, धूम मचाएंगे भक्त हनुमान
शुक्रवार शाम 7 बजे होगा भव्य रामलीला का आगाज, तीन घंटे मर्यादित जीवन की मिलेगी सीख
बीकानेर। प्रभु श्रीराम की मर्यादा, जानकी का त्याग, लक्ष्मण का सेवा भाव और हनुमान की भक्ति साक्षात् देखनी हो तो शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे करणीसिंह स्टेडियम पहुंचे और भव्य रामलीला देखें। भगवान श्रीराम जन्मोत्सव पर अंतराष्ट्रीय स्तर की भव्य रामलीला का मंचन बीकानेर में 4 से 6 अप्रैल 2025 को करणी सिंह स्टेडियम में होने जा रहा है। श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दीपक गौड़ ने बताया कि श्री विमर्शानंदगिरि महाराज, गोस्वामी सुशील महाराज, समिति के संरक्षक दिलीप पुरी, महामंत्री एडवोकेट अशोक प्रजापत, कोषाध्यक्ष नारायण उपाध्याय व समिति के पदाधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।
समिति के संरक्षक दिलीप पुरी ने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे विमर्शानंदजी महाराज, गोस्वामी सुशीलजी महाराज, रामेश्वरानंदजी महाराज, विलासनाथजी महाराज, नर्मदानंदजी महाराज एवं विशोकानंदभारतीजी महाराज द्वारा रामलीला मंचन का शुभारम्भ किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम का मंचन सर्व धर्म संसद के राष्ट्रीय संयोजक एवं भृगु पीठाधीश्वर गोस्वामी सुशील महाराज के सान्निध्य में श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति के महामंत्री अशोक प्रजापत ने बताया कि करीब 8 हजार से अधिक लोगों की क्षमता वाले डोम में तीन दिन तक रोजाना शाम को 7 से रात्रि 10 बजे होने वाली रामलीला का मंचन हजारों लोगों को मर्यादित जीवन की सीख देगा।
समिति के कोषाध्यक्ष नारायण उपाध्याय व उपाध्यक्ष ध्रुव शर्मा ने बताया कि 120 से अधिक कलाकारों द्वारा इस रामलीला का मंचन किया जाएगा। जिनमें 75 मुख्य कलाकार मंच पर अभिनय व डांस आदि की प्रस्तुति देंगे तथा शेष सदस्य तकनीकी व अन्य कार्य में सहयोगी रहेंगे। तीन घंटे में राम जन्मोत्सव, स्वयंवर तथा राज्याभिषेक का पूरा वर्णन दिखाया जाएगा। बीकानेर से पूर्व इस रामलीला का मंचन राजस्थान सहित भारत के शहरों व विश्व के अलग-अलग देशों में किया जा चुका है। 325 फुट लम्बे व 80 फुट चौड़े बहुमंजिला विशाल रंगमंच पर इस भव्य श्रीरामलीला में लाइट्स, विजुअल, फीचर्स एवं सेटअप को इस तरह से व्यवस्थित किया गया है कि यह मंचन सिनेमा के पर्दे पर जैसे मंचित होती प्रतीत होती है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन