54 साल की महिला और 70 साल के बुजुर्ग ने की सुसाइड
बीकानेर। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक 54 साल की महिला ने डिग्गी में कूदकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। फिलहाल महिला का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है। बीछवाल थाना क्षेत्र में गांव पेमासर में नायकों का मोहल्ला निवासी 54 साल की प्रेम कंवर पत्नी बन्नेसिंह राजपूत ने एक खेत में बनी डिग्गी में कूदकर सुसाइड कर ली। मृतका के बेटे उम्मेद सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने मर्ग की जांच हेड कॉन्स्टेबल बंशीलाल को दी है। एक अन्य मामले में देशनोक के वार्ड 25 निवासी 75 साल के नारायणराम पुत्र चंदाराम मेघवाल ने सोमवार सुबह करीब 5 बजे अपने घर में बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे अशोक ने पुलिस को सूचना दी। बेटे की रिपोर्ट के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जांच थानाधिकारी सुमन शेखावत को सौंपी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन