राठौड़ को मिली सादुल क्लब की कमान, सर्वाधिक वोटों से उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए सुरेश दफ्तरी
सादुल क्लब का होगा विकास, शीघ्र स्थापित होगी शूटिंग रैंज : हनुमान सिंह राठौड़
बीकानेर। बीकानेर के सादुल क्लब की नई कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें हनुमान सिंह राठौड़ के समस्त पैनल की एकतरफा जीत हुई है। चुनाव अधिकारी रणजीत सिंह निर्वाण ने चुनाव परिणाम घोषित किए तथा सोमवार शाम को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को निर्वाचन अधिकारी एड. रणजीत सिंह निर्वाण ने शपथ दिलाई। निर्वाचन अधिकारी निर्वाण ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए हनुमान सिंह राठौड़ एवं सुनील बांठिया के मध्य हुए मतदान में हनुमान सिंह राठौड़ ने विजय हासिल की। राठौड़ को 560 और बांठिया को 247 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेश दफ्तरी एवं रवि मिर्धा के मध्य हुए मतदान में सुरेश दफ्तरी जीते तथा दफ्तरी को पूरे चुनाव में सर्वाधिक 576 वोट मिले जबकि रवि मिर्धा को 225 वोट मिले। सचिव पद के लिए एम.पी.सिंह सोईन एवं संग्रामसिंह राठौड़ के मध्य हुए मतदान में एम.पी.सिंह सोईन निर्वाचित हुए। सोईन को 529 और संग्राम सिंह राठौड़ को 276 वोट मिले।
सह-सचिव पद के लिए विजेन्द्र सिंह राठौड़ को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए मनीष सेठिया एवं राकेश आहूजा के मध्य हुए मतदान में राकेश आहूजा निर्वाचित घोषित किए गए। राकेश आहुजा ने 475 व मनीष सेठिया ने 327 वोट हासिल किए। आहुजा ने सेठिया को 148 वोट से हराया। सादुल क्लब कार्यकारिणी सदस्य के लिए गौरव शर्मा (543) पहले, अनिल सोनी झूमरसा (483) दूसरे, डॉ. संजीव कुक्कड़ (465) तीसरे, अनिरूद्ध चौधरी (449) चौथे, विनयप्रताप सिंह बीका (447) पांचवें, लोकेश शर्मा (436) छठे एवं संजय गुप्ता (415) सातवें स्थान पर रहे। सोमवार शाम पांच बजे निर्वाचन अधिकारी निर्वाण व रविप्रकाश पाठक ने कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ ने कहा कि अगले दो साल में सादुल क्लब में शूटिंग रेंज स्थापित की जाएगी, यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट भी है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब चुंकि चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं, इसलिए अब मेरे सभी सदस्य समान है, हम सब मिलकर नवाचार और सादुल क्लब का सम्पूर्ण विकास करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में दिलीप सिंह राघव, सहदेव सिंह, राजेंद्र स्वामी, जितेंद्र व्यास, अजय जैन, प्रवेश कुमार, तरुण कुमार, पीसी सोनी, विजय जैन, ओमप्रकाश चाहर, रणजीत सिंह बीका, रोशन आहूजा और अजय भटनागर उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन